चिंताजनक / संयुक्त राष्ट्र ने भारत की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 1.9% घटाया, 7.6% से 5.7% किया

चिंताजनक / संयुक्त राष्ट्र ने भारत की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 1.9% घटाया, 7.6% से 5.7% किया




 




संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने भी वर्ष 2019-20 के लिए की भारत विकास दर का अनुमान 1.9% घटा दिया है। उसने देश की अर्थव्यवस्था 5.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद जताई है। इसी के साथ यूएन ने अगले वित्त वर्ष में भारत की विकास दर 6.6% रहने की संभावना जताई है।


पिछले साल यूएन ने वित्त वर्ष 2019-20 के लिए जीडीपी विकास दर अनुमान 7.6% जाहिर किया था। इससे पहले कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू एजेंसियां भारत की ग्रोथ का अनुमान घटा चुकी हैं।  यूएन ऐसी 7वीं संस्था है, जिसने भारत की विकास दर के अनुमान में कटौती की है। इससे पहले वर्ल्ड बैंक, रिजर्व बैंक, एसबीआई, एडीबी, मूडीज, एसबीआई और फिच ने भी ग्रोथ प्रोजेक्शन कम किया था। हालांकि, यूएन का अनुमान सरकार और रिजर्व बैंक के 5% के अनुमान से 0.7% अधिक है। वित्त वर्ष 2018-19 में भारत की विकास दर 6.8% रही थी।


जीडीपी ग्रोथ में गिरावट की तीन प्रमुख वजह



  • 1. ऑटो सेक्टर: इस सेक्टर में पिछले साल मंदी छाई रही। गाड़ियों की बिक्री में 19 साल की सबसे तेज गिरावट दर्ज की गई। देश की जीडीपी में ऑटो इंडस्ट्री का 7% और मैन्युफैक्चरिंग जीडीपी में 49% शेयर है।

  • 2. आईआईपी: सितंबर में कॉर्पोरेट टैक्स में कटौती जैसे बड़े कदम के बावजूद देश में औद्योगिक गतिविधियों में सुस्ती बनी हुई है। अगस्त से अक्टूबर के बीच गिरावट के बाद नवंबर में आईआईपी 1.8% बढ़ा है। 

  • 3. एनबीएफसी: जीडीपी ग्रोथ में गिरावट की एक वजह नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों (एनबीएफसी) का नकदी संकट भी है। यह संकट सितंबर 2018 में आईएलएंडएफएस के कर्ज के भुगता में चूक के बाद उभरा है। 
     


ग्रोथ में तेजी के लिए यूएन ने 2 उपाय सुझाए



  • 1. आर्थिक सुस्ती के दौर से गुजर रहे भारत को ढांचागत सुधारों का आगे जारी रखने की जरूरत है। 

  • 2. निवेश और खपत बढ़ाने के लिए वित्तीय प्रोत्साहन और फाइनेंशियल सेक्टर में सुधारों की जरूरत है। 


वैश्विक विकास दर 2.5% दर्ज होने का का अनुमान
यूएन के मुताबिक लंबे व्यापारिक विवाद के कारण पिछले साल विश्व अर्थव्यवस्था 2.3% की रफ्तार से बढ़ी। यह 10 साल में सबसे कम है। इस साल इसके 2.5% की दर से बढ़ने का अनुमान है। आऩे वाले समय में व्यापारिक तनाव, वित्तीय उठापटक या भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने रिकवरी प्रभावित हो सकती है। 



2019 में चीन की विकास दर 6.1%, यह 29 साल में सबसे कम
अमेरिका से ट्रेड वॉर की वजह से चीन की आर्थिक विकास दर 2019 में 6.1% रही। चीन के नेशनल ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स की ओर से जारी आंकड़ों में बताया गया हैं कि दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था ने 1990 के बाद से 29 साल में सबसे खराब प्रदर्शन किया है। अर्थशास्त्रियों के मुताबिक कमजोर घरेलू मांग, अमेरिका के साथ ट्रेड वॉर के कारण चीन के विकास की रफ्तार प्रभावित हुई है। हालांकि बीते गुरुवार अमेरिका-चीन के बीच एक आंशिक व्यापार समझौता हुआ है। इस पर दुनिया के बाजारों का सकारात्मक रुख देखने को मिला है। पहले चरण की ट्रेड वॉर डील के तहत अब दोनों देश एक-दूसरे पर अतिरिक्त आयात शुल्क नहीं लगाएंगे।



Popular posts
भोपाल / 22 कंडम बसों में बन रहे मोबाइल आइसोलेशन वार्ड
भोपाल / लॉकडाउन के बीच भोपाल की छोटी झील पर पतंगबाजी करते दिखाई दिए युवक, एसएसपी बोले- कानूनी कार्रवाई की जाएगी
Image
भोपाल / सिपाही को डंडा मारने की सूचना पर पहुंची थी पुलिस, तलवार लहरा रहे युवक को महिला एसआई ने दबोचा
विधायक दल की बैठक / कमलनाथ बोले- हमसे कहा जा रहा है फ्लोर टेस्ट तो मैं कहता हूं कैसा टेस्ट, पहले बेंगलुरु में बंधक विधायकों को छुड़ाकर भोपाल लाइए
भोपाल / पत्नी के साथ बेवजह घूम रहा था इंजीनियर; पुलिस ने डंडा दिखाया तो भड़के दंपती, किया हंगामा